33.3 C
Raebareli
Friday, May 1, 2026

Asian Games 2018: 25 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में राही सरनोबत ने लगाया गोल्ड पर निशाना

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

भारत की युवा महिला निशानेबाज राही सरनोबत ने एशियन गेम्स 2018 के चौथे दिन बुधवार को 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

नई दिल्ली: भारत की युवा महिला निशानेबाज राही जीवन सरनोबत ने 18वें एशियाई खेलों के 25 मीटर 25 मीटर पिस्टल इवेंट में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड पर निशाना लगाया. राही ने बेहद रोचक मुकाबले में थाईलैंड की नापशावान यांगपाईबून को शूटऑफ में 3-2 से हराया. दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 34-34 से बराबर था. इसके बाद दो शूटऑफ में विजेता का फैसला निकला.

राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.

यह राही का इस इवेंट में पहला गोल्ड मेडल है. दक्षिण कोरिया की किम मिनजुंग तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहीं.

फाइनल में राही शुरू से ही पहले स्थान पर रहीं, फिर कुछ निशाने चूकने के कारण दूसरे स्थान पर आ गई.लेकिन, उन्होंने आखिरी सीरीज में यांगपाईबून से स्कोर बराबर कर लिया. इसके बाद फैसला शूटऑफ में हुआ.

मुकाबला इतना रोचक हुआ कि गोल्ड और सिल्वर मेडल का फैसला दो शूटऑफ में निकला.

पहले शूटऑफ में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक निशाना मिस किया. इसके कारण एक और शूटऑफ हुआ. पहले दो निशानों दोनों ही खिलाड़ियों ने सही लगाए. तीसरा निशाना राही ने सही लगाया लेकिन थाईलैंड की खिलाड़ी मिस कर गई. राही के पास बढ़त थी और गोल्ड उनके करीब. अगला निशाना राही चूक गईं लेकिन थाईलैंड की खिलाड़ी भी सही निशाना नहीं लगा सकीं.

अब अगर राही आखिरी निशाना चूक जातीं और थाईलैंड की खिलाड़ी सही निशाना लगा देतीं तो एक और शूटऑफ होता लेकिन ऐसा हुआ नहीं. दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी निशाना गलत लगाया और एक सही निशाने की बढ़त के साथ जीत राही के हिस्से आई.

इसी कैटेगरी में भारत को मनु भाकेर से काफी उम्मीदें थी, लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता मनु 16 का स्कोर कर छठे स्थान पर रहकर पहले ही बाहर हो गईं. मनु ने क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया था और गेम रिकॉर्ड तोड़ पहले स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी.

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest