35.3 C
Raebareli
Tuesday, May 19, 2026

एसओ गुरुबख्शगंज की सेवाओं से बढ़ा पुलिस का मान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सताँव (रायबरेली)। नीति और नियति, ईमानदारी और परिश्रम के बल पर कोई भी कर्मयोद्धा सफलताओं के सर्वोच्च शिखर पर प्रतिस्थापित हो सकता है। गुरुबख्शगंज के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह इसका जीवन्त प्रमाण हैं। पुलिस विभाग में अपनी सेवा के जरिये तमाम जीवटभरी नजीरें पेश करने वाले इस इंस्पेक्टर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभाग के मुखिया ने सम्मानित व पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि रायबरेली जनपद के हरचन्दपुर रेलवे स्टेशन पर बीते साल दस अक्टूबर को हुए वीभत्स रेल हादसे में गुरुबख्शगंज के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने राहत एवं बचाव कार्यों में त्वरित व अप्रतिम योगदान प्रदान किया था। उन्होंने एक अबोध बालक की प्राण रक्षा की, और अनेक घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध करायी, जिससे तमाम यात्रियों की जान बची। विनोद सिंह की इस सेवा से न केवल विभाग की प्रसंशा हुयी बल्कि गुरुबक्शगंज थाने की पुलिस की भी खूब वाहवाही हुयी। इसीलिए विनोद सिंह को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह और प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर आईजी रेंज लखनऊ एसके भगत ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को हरचन्दपुर रेल हादसे के दौरान राहत व बचाव कार्यों में त्वरित व सराहनीय योगदान प्रदान करने के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ओपी सिंह द्वारा प्रदत्त प्रशंशा पत्र और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्षेत्र के अनेक लोगों ने विनोद सिंह को इस हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest