33.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

लोकसभा में नोटा की जगह जन अधिकार पार्टी को चुने मतदाता : मौर्य

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व है। देश बनाने में नौजवानों का ही सबसे अधिक योगदान होता है। इसलिए नौजवानों को चाहिए कि वह मतदान के समय नोटा दबाकर अपने वोट की उपयोगिता को कम न करें बल्कि उसे एक ऐसी पार्टी को दें जो जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हो। मैं नोटा का उपयोग करने की सोच रहे नौजवानों से चाहूंगा कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी को अपना अमूल्य वोट देकर उसे संसद में अपनी आवाज बनाएं। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के रायबरेली लोकसभा सीट के प्रभारी व प्रत्याशी विमल कुमार मौर्य ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। शहर के एक होटल में पत्रकारों से रूबरू जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी को जिताने की अपील रायबरेली की जनता से की।रायबरेली सीट के प्रत्याशी विमल कुमार मौर्य ने कहा कि इतने वर्षों तक किस सीट से सांसद होने के बावजूद भी सोनिया गांधी ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। जनता भाजपा के जुमलों और लोक लुभावने वादों से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में इन दोनों पार्टियों को अपनी करनी का परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने समाज के जिस विकास की परिकल्पना की है उसे हम सब मिलकर ही साकार कर सकते हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरक्षण के बड़े मामले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संघर्ष कर रहे हैं जिसे जनसहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम तरह से जनता को बरगलाने की कोशिशें की जा रही है। कितने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद भी कांग्रेस ने रायबरेली का कोई विकास नहीं किया चुनाव के समय कांग्रेस भावनात्मक रिश्तो की दुहाई देकर चुनाव जीतने का प्रयास करती है। इस बार जनता कांग्रेस को ऐसे मंसूबों में सफल नहीं होने देगी। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष राहुल मौर्य, सरेनी विधान सभा अध्यक्ष केके कश्यप सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest