15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

शाम को पत्नी से हुई कहासुनी और रात को फंदे पर झूल गया पति

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा में मृतक ललतू (25) पुत्र रामसुमिरन व उसकी पत्नी में कहासुनी हुई थी जिसको लेकर पति ललतू कमरे में अकेले सो गया वहीं उसकी पत्नी सुनीता जाकर ननद के पास लेट गई। सुबह जब मृतक का छोटा भाई कमरे में गया तो बड़े भाई को फंदे से लटकता देख चीख पड़ा। जिसकी चीख-पुकार सुनकर कुछ ही पलों में घटनास्थल पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। ललतू की मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पहले यूपी 100 पहुंची वहीं बाद में मय फोर्स के पहुंचे गुमावां चौकी इंचार्ज त्रियुगी नारायण मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। विदित हो कि मृतक ललतू पांच भाइयों में सबसे बड़ा था, जिसकी 3 वर्ष पूर्व सुनीता से शादी हुई थी। बताते हैं कि सुनीता की गोदी में 3 वर्ष की मासूम बच्ची प्रियांशी के साथ ही उसके पेट में 5 माह का गर्भ में पल रहा है। इस स्थिति में पति की मौत से पत्नी सुनीता के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हांलाकि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest