36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

ऊँचाहार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। 26 जनवरी 2019 ऊँचाहार तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रगान गाया गया व तहसील परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तहसील ऊंचाहार सभागार में उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और गणतंत्र दिवस के पर्व के बारे में वहां मौजूद कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक बताया। तहसीलदार शालिनी सिंह तोमर व नायब तहसीलदार रामदेव ने भी गणतंत्र दिवस के बारे में वहां मौजूद कर्मचारियों को अनेकों बातें बतायी। तहसील सभागार में प्रमुख रूप से उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा,तहसीलदार शालिनी सिंह तोमर,नायब तहसीलदार रामदेव,राजस्व निरीक्षक ऊँचाहार अखिलेश राजस्व निरीक्षक उमाशंकर मौर्य,लेखपाल ऊँचाहार विनोद मौर्य ,मालबाबू लेखपाल हनुमंत प्रसाद, राजेंद्र कुमार सहित तहसील का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इसी तरह ऊँचाहार क्षेत्र K.G.N. ट्रेडर्स सवैया तिराहा में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पासी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज सवैया धनी, महात्मा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज दौलतपुर ,B.B.P. पब्लिक स्कूल पूरे छीटू सिंह, पराग महाविद्यालय सेमरी रनापुर, काशी विश्वनाथ पब्लिक स्कूल बहेरवा सहित विभिन्न विद्यालयों में 70वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभी विद्यालयों में झंडा फहराया गया वह राष्ट्रगान गया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक आदि विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।

रिपोर्ट : अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest