40.8 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

30 मिनट के भाषण में 25 मिनट केवल मोदी पर बरसे राहुल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन की सभा में बोले राहुल, अखिलेश-मायावती का सम्मान लेकिन कांग्रेस को बनानी होगी अपनी जगह
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपना लक्ष्य बता दिया। सलोन में नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का है। इसी काम के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोर्चा पर लगाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम अखिलेश और मायावती का सम्मान करते हैं, लेकिन कांग्रेस को खुद की जगह बनानी चाहिए। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने का दावा किया है। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन कस्बे में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका व सिंधिया को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनवाने का लक्ष्य देने की जानकारी दी। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने का दावा किया है। राहुल ने कहा कि प्रियंका महासचिव बनने के बाद आपके दर्शन करने आएगी। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी तैयारी के साथ उतरेगी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों को कर्ज माफी का अपना वादा पूरा करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई निदेशक को रात डेढ़ बजे हटाया गया। उनके दफ्तर को सील कर दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बहाल कर दिया। राहुल के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। अपने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने 25 मिनट केवल मोदी की खामियां गिनाने में लगाया। चैकीदार चोर नारे भी लगवाये। ‘गली-गली में शोर है, चैकीदार चोर है’, नारा भी दिया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी तैयारी के साथ उतरेगी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों को कर्ज माफी का अपना वादा पूरा करेंगे।

 

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest