25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट के कर्मचारी की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कलेक्ट्रेट में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की गुरुवार को हार्ड अटैक से मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से साथी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट में कंडोलेंस कर दिया गया। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कर्मचारी की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की और उसके परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही। जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के यहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लाल बहादुर यादव की गुरुवार की सुबह हार्ड अटैक पड़ने से मौत हो गई। इस खबर से कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ राजेश प्रजापति सहित सभी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डीएम ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन आप सबके साथ है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest