15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

दुर्गा इण्टर कालेज के बच्चों ने देखी साइंस सिटी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। दुर्गा इंटरमीडिएट कालेज, जवाहर विहार के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण लखनऊ शहर का रहा। विद्यालय संचालक देवेन्द्र शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया। सर्वप्रथम सभी बच्चे विद्यालय में एकत्र होकर बस के माध्यम से लखनऊ पहुंचे। सबसे पहले बच्चों को साइंस सिटी (आंचलिक विज्ञान नगरी) का भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों ने थ्री-डी शो, तारा मण्डल, साइमेक्स शो देखा, जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। साइमेक्स शो में नेवी से सम्बन्धित विजुअल देखकर बड़े बच्चों को काफी ज्ञान प्राप्त हुआ। तारामंडल को देखकर बच्चों को आकाशगंगा के बारे में जानकारी प्राप्त हुयी। विद्यालय के अध्यापक व साइंससिटी के कर्मचारियों ने बच्चों को साइंससिटी के बारे में सम्पूर्ण बातें बतायी। साइंस सिटी के बाहर ही बच्चों के भोजन की व्यवस्था की गयी थी। भोजन के पश्चात सभी बच्चे चिड़ियाघर पहुंचे। वहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तुओं को देखा। प्रधानाचार्य रितु शुक्ला ने सभी बच्चों व विद्यालय अध्यापकों को सफल टूर के लिए शुभकामनाएं दी। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालयी बच्चों के साथ वन्दना सिंह, आरसी शुक्ला, हरिकेश सिंह, मोनिका मिश्रा, साक्षी सिंह, प्रतिक्षा सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा कीर्ति शर्मा, सुधा यादव, शैलेन्द्र मिश्र, नीता शुक्ला आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest