15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

ज्यादातर पुराने चेहरों के साथ घोषित हुई भाजपा की जिला कार्यकारिणी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली । भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश नेतृत्व की मुहर लगने के बाद घोषित की गई। हालांकि आधिकारिक रूप से पुष्टि होने के पहले ही जिला कार्यसमिति की सूची सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो चुकी थी। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में यह कार्यकारिणी पूरे जी जान से जुटेगी और जनपद से कांग्रेस का सफाया करेगी। दिनेश त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, विशाल पांडे और बुद्धिलाल पासी को इस बार महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।  पूर्व में बुद्धि लाल पासी जिला उपाध्यक्ष थे जबकि बाकी तीनों लोग जिला महामंत्री थे। पूर्व में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर अनुभव कक्कड़ को इस बार भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा ऊंचाहार के भाजपा नेता राजेंद्र चतुर्वेदी, बछरावां के भाजपा नेता शरद सिंह, पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव, भाजपा कार्यकर्ता मोहित अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, अमरेश मौर्य और पूर्व जिलामंत्री जन्मेजय सिंह को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व मंडल प्रभारी पदाधिकारी मारुति मिश्रा, कार्यकर्ता श्रीमती आरती गौतम, श्रीमती ऋचा सोनी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी पवन यादव, विजय प्रताप सिंह, रामाकांत लोधी,  सुरेन्द्र नाथ मिश्रा और श्रीमती शालिनी कनौजिया को इस बार जिलामंत्री बनाया गया है। मुकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद पर बहाल करते हुए दोबारा फिर इसी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि संतोष गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। अन्य नियुक्तियों में आनंद त्रिपाठी, डॉ धनंजय सिंह, जय तलरेजा,  जीबी सिंह,  चंद्रशेखर लोधी, राकेश मेहरोत्रा, मक्खन मोदनवाल, सुभाष झा, वासुदेव साहू, पारसनाथ उपाध्याय, सुनील गौतम, दिनेश साहू, राम लखन गुप्ता, श्रीमती मीरा यादव, महादेव शुक्ला, सुशील तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, मुन्नू तिवारी, विजय तिवारी, सौरभ शुक्ला, प्रेम पांडेय, गोविंद सविता, महेंद्र प्रताप सिंह (लल्ला) को जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

 

Editor Desk

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest