36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

हाईकोर्ट के अधिवक्ता का लेब्राडोर कुत्ता चोरी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। हाईकोर्ट के शासकीय अधिवक्ता का लेब्राडोर कुत्ता चोरी हो जाने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कुत्ते की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान कुत्ता चोरी करते हुए चोरों की तस्वीर भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड़ पर रहने वाले विमल श्रीवास्तव माननीय उच्च न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता हैं। उनके घर से लेब्राडोर प्रजाति का कुत्ता अज्ञात चोर चुरा ले गये। श्री श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे इंदिरा नगर चैकी इंचार्ज ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान चोरों की तस्वीर भी सीसीटीवी मेँ   कैद हो गयी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुत्ता चुराने वालों की तलाश जारी है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest