41.6 C
Raebareli
Wednesday, May 20, 2026

चार घंटे के अंदर गुमशुदा बालक बरामद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। डीह पुलिस ने चार घंटे के अंदर गुमषुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र डीह के ग्राम मोहगवां निवासिनी रामप्यारी पत्नी रविशंकर मौर्या ने थाने पर सूचना दी कि उनका 12 वर्षीय भतीजा अंगद पुत्र अनिल मौर्या निवासी ग्राम उमरी थाना सलोन जो उनके ही रहता था और जूनियर हाईस्कूल रामगंज में कक्षा छह का छात्र है। दिन में 12 बजे से कहीं गायब हो गया है मिल नहीं रहा है। इस सूचना पर तुरंत ग्राम मोहगवां मौके पर पहुंचकर समस्त सूचना एकत्र कर बुआ की तहरीर पर गुमषुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने एसपी को प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस की टीम बनाकर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई रात्रि दो बजे सूची होते हुए पुलिस टीम गुमशुदा के घर उमरी जा रही थी की सड़क के किनारे गुमशुदा ठण्ड से ठिठुरता हुआ मिल गया। तुरंत उसे पुलिस ने कम्बल में लपेटकर खाना आदि खिलाकर उसकी बुआ रामप्यारी और पिता अनिल मौर्या के सुपुर्द किया गया। पूछने पर गुमशुदा अंगद ने बताया कि घर में भाई बहनों और पिता की बहुत याद आ रही थी तो उनसे मिलने पैदल अकेले ही निकल पड़ा। मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

रिपोर्ट : अनुज मौर्य

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest