14.4 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने दबोचा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। लालगंज पुलिस ने तमंचा व चाकू के बल पर जानलेवा हमले करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार लालगंज थाने पर भिखारी लाल पुत्र शीतल दिन में मुकदमा पंजीकृत कराया था कि दिनेश पुत्र शीतल दिन निवासी ग्राम टटियापुर मजरे बसंतपुर कठोईया व पंकज पुत्र शिव कुमार निवासी उपरोक्त द्वारा तमंचे से फायर कर व चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। जिस के संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। लालगंज कोतवाल संजय मौर्य ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस के साथ एक चाकू बरामद किया है।

अपराध ब्यूरो, KTNN

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest