बछरावां (रायबरेली)। शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बछरावां थाना क्षेत्र के सेंहगो पश्चिम निवासी यशपाल पुत्र तेजनारायण का इसी थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया था लेकिन वह अब दूसरी जगह शादी कर रहा था जिसके चलते युवती ने बछरावां कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि यशपाल की बहन की शादी उसके गांव में हुई है। इस वजह से उसका गांव आना-जाना था। यहीं दोनों की आंखें चार हुई और प्यार हो गया। युवती ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व यशपाल ने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसे उसने स्वीकार कर लिया। तब से वह लगातार उससे शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था लेकिन अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।














