36.4 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का इनामिया अभियुक्त

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली ब्यूरो सदर कोतवाली व स्वाट टीम ने 25 हज़ार के इनामिया को दबोच लिया जो काफी।दिनों।से फरार चल रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल मौर्य पुत्र वासुदेव मौर्य निवासी राही जिसके ऊपर मुकदमा संख्या 381/2018 पुलिस ने दर्ज किया था जिसके बाद से अभियुक्त की तलाश पुलिस को थी कल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार अभियुक्त गोरा बाजार की तरफ आ रहा है सूचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ अभियुक्त की तलाश में निकल पड़ी जैसे ही पुलिस टीम डिग्री कॉलेज पहुँची ही थी की तभी अभियुक्त को पुलिस ने रोड किनारे खड़ा पाया पुलिस ने बिना देर करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया पुलिस ने उसकी तालाशी के दौरान 315 का तमंचा व 2 जिंदा कारतूस अभियुक्त के पास से बरामद की ,पुलिस ने गिरफ्तार करने के पश्चात अभियुक्त को आज पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश किया औऱ पूरी घटना की जानकारी दी तत्पश्चात पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया ,गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षकअशोक सिंह परिहार, उप निरीक्षक संजय सिंह ,उप निरीक्षक सर्विलांस राकेश सिंह,उप निरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा व समस्त सदर कोतवाली टीम व सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest