28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

रायबरेली:जनपद में पशु चोर सक्रिय,03 लाख की भैंस लेकर हुए फरार।

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

अमावां,रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में आज रात लगभग 10:30 बजे चोरों द्वारा लगभग 3 लाख की भैसों की चोरी की गई।सुबह जब जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया।

जानकारी के मुताबिक चकदादर निवासी दीपक सिंह पुत्र स्व0ओमप्रकाश सिंह की चकदादर गांव के सामने रायबरेली-फैज़ाबाद मार्ग पर अपने खेतों में घर व दुकान बना रखा है।आज रात घर के सभी लोग भोजन करने के बाद सो गए।सुबह जब भैसों को चारा देने के लिए भैसों के बाड़ा में गए तो वहां से 04 भैंसे व उनके 02 बच्चे नदारद थे।

पीड़ित दीपक सिंह ने आस-पास खोजबीन शुरू की तो पता चला कि खेतो के रास्ते भैंसों को ले जाकर उमरा नहर तक ले जाया गया।उसके बाद पगचिन्ह नही मिले।

पीड़ित ने बताया कि चोरी की यह तीसरी घटना है।इसके पूर्व 13 नवम्बर 2018 को लैपटॉप व 15 दिन पहले 15 बोरी खाद भी चोरी जा चुकी है।सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते लोगो की फोटो भी आई थी,जिसकी तहरीर मिल एरिया थाने में दी गयी थी,किन्तु उस पर कार्यवाही नही हुई।कार्यवाही हो जाती तो आज भैंसे सुरक्षित होती व इतना बड़ा नुकसान न होता।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest