14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

समाजवादी विकास, ‘विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम’ आयोजित किया गया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली ब्यूरो-समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कहा प्रदेश के विकास एवं भावी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और इनके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के नगर पालिका क्षेत्र के महानंदपुर में ‘समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम‘ आयोजित कर जनसम्पर्क का अभियान छेड़ा गया है जनसम्पर्क के दौरान जिला अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कहा भाजपा सरकार का मुख्य एजेंडा प्रदेश के विकास का न होकर समाज में नफरत फैलाना है जबकि उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश का विकास एजेण्डा था। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में अद्वितीय विकास योजनाएं लागू हुई। इन योजनाओं के उद्घाटन का उद्घाटन करने में भाजपा सरकार व्यस्त है जबकि अपने पौने दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य की भाजपा सरकार किसी बड़ी योजना का शिलान्यास भी नहीं कर सकी।

जनसम्पर्क के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवम महासचिव सपा मो इलियास ने कहा भाजपा की केन्द्र सरकार भी पौने पांच वर्ष में किसी भी वादे पर खरी नहीं उतर सकी। भाजपा सरकार देश को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा तथा सीमाओं की रक्षा करने में असफल रही है।

जनसम्पर्क के दौरान लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष मो साहिल ने कहा भाजपा सरकार द्वारा किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, प्रत्येक परिवार के खाते में 15 लाख रूपए पहुंचाने, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, किसानों की फसलों का उत्पादन लागत से डेढ़ गुना मूल्य देने तथा मंहगाई कम करने के वादों को नहीं निभाया गया।

जनसम्पर्क के दौरान सदस्य जिला कार्यकारिणी एवम पूर्व महासचिव लोहिया वाहिनी सपा शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा भाजपा सरकारें जहां हर मोर्चे पर विफल रहीं है वहीं श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में 23 माह की रिकार्ड अवधि में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 302 किलोमीटर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण, लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा, एशिया में सबसे बड़े 375 एकड़ के जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण, 55 लाख गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 5 सौ रूपए समाजवादी पेंशन, जिला मुख्यालयों को चार लेन सड़कों से जोड़ने का कार्य, लखनऊ में अमूल डेरी प्लांट की स्थापना, कैंसर अस्पताल का निर्माण, 16 लाख बच्चों को लैपटॉप वितरण जैसे अद्वितीय कार्य किए गए। समाजवादी सरकार ने बजट का 75 प्रतिशत हिस्सा गांवों, किसानों तथा खेती के विकास कार्यों पर खर्च किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest