13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

शहर के 148 बूथों पर सम्पर्क अभियान चलाएगी कांग्रेस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। आगामी लोक सभा के चुनाव को देखते हुए लोकसभा प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी की मंशा के अनुसार सासंद प्रतिनिधि केएल शर्मा की देख-रेख में शहर कांग्रेस तैयारी में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। इसी परिपेक्ष्य में शहर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक तिकल भवन के प्रागंण में शहर अध्यक्ष सईदुल हसन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से शहर के 148 बूथों पर 16 जनवरी से होने वाले सम्पर्क अभियान को चलाये जाने पर चर्चा हुई। जिसके लिए प्रत्येक वार्डों में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी नियुक्त किये गये। इन प्रभारियों की देख-रेख में वार्डों में सम्पर्क अभियान चलेगा। इस अभियान की समाप्ति के तुरन्त बाद संवाद चौपाल का कार्यक्रम चलाया जायेगा। बैठक में उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, पंकज सोनकर, मृत्युंजय शुक्ला, महामंत्री योगेन्द्र शुक्ला, आशीष द्विव्ेादी, हिमांशु सिंह, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, संजीव शुक्ला सर्वोत्तम मिश्रा, अखिलेख मिश्रा, सोनू खान, ओपी द्विवेदी, शिव गोविन्द सोनकर, मीसम नकवी सहित समस्त वार्डों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest