45.4 C
Raebareli
Tuesday, May 26, 2026

जवान से छीने रुपए, पुलिस ने दबोचा एक बदमाश

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। एटीएम पर रुपए निकालने आए एक जवान से बदमाशों ने रुपए छीन लिए। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया जबकि अन्य बदमाश बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पूरे जैकी मजरे धीरनपुर निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र देवनाथ किसी काम के लिये पैसा निकालने गदागंज आया हुआ था।उसने लगभग चार हजार रुपये एटीएम से निकाला।वह पैसे लेकर घर जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बोलेरो में बैठे उचक्कों ने रुपये छीन लिये और फरार हो गये।पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस आनन-फानन पहुंच कर घेराबंदी करते हुये उचक्कों का पीछा किया। जिस पर पुलिस को कामयाबी भी मिली। पुलिस ने भाग रहे उचक्के को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पखरौली रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर जांच पड़ताल में जुट गई है,वही बाकी लोग गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये है। सीओ विनीत सिंह का कहना है कि एक अपराधी को पकड़ा गया है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मेराज अली की रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest