15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सपाईयों ने गिनाई अपनी संरकार की उपलब्धियां

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी विकास एंड विजन कार्यक्रम के तहत नगर पालिका वार्ड नंबर 14 गजोधरपुर में कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, महासचिव मो. इलियास और लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष मो. साहिल के नेतृत्व में जनसंपर्क का अभियान छेड़ा गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के जरिए वॉड के मतदाताओं को अवगत कराया गया कि भाजपा सरकार का मुख्य एजेंडा प्रदेश के विकास का न होकर समाज में नफरत फैलाना है जबकि यूपी में अखिलेश यादव के मुख्य मंत्रित्वकाल में प्रदेश का विकास एजेण्डा था। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में तमाम विकास योजनाएं लागू हुई। सपा सदस्य जिला कार्यकारिणी एवं पूर्व महासचिव लोहिया वाहिनी सपा शिवेंद्र श्रीवास्तव ने जनसम्पर्क के दौरान समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अंतर्गत यह बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा तथा सीमाओं की रक्षा करने में असफल रही है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों का पूरा कर्ज माफ करने, प्रत्येक परिवार के खाते में 15 लाख पहुंचाने, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, किसानों की फसलों का उत्पादन लागत से डेढ़ गुना मूल्य देने तथा मंहगाई कम करने के वादों को नहीं निभाया गया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest