25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जिले का विकास कांग्रेस की देन है : संतोष

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिले की जनता का सांसद सोनिया गांधी से दिल का रिश्ता है। यहां की जनता किसी के कहने पर नहीं बल्कि अपने सांसद को स्वत: वोट देकर जिताती है। चाहे ठंड में अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को कमल देकर शीत लहर की ठिठुरन से बचाने का काम हो या फिर आग के तांडव में अपना सब कुछ स्वाहा कर चुके अग्नि पीडि़तों की मदद की बात हो हर मामले में सांसद सोनिया गांधी सदैव आगे रहती हैं। रायबरेली का विकास सांसद की ही देन है। चुनाव के समय तमाम लोग अनर्गल बयानबाजी करके कांग्रेस और सांसद सोनिया गांधी को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जनता ऐसे लोगों को भली-भांति जानती है। उक्त बातें गौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने नववर्ष पर ग्रामीणों को जलेबी का वितरण करते हुए कही। श्री त्रिवेदी ने कहा कि सांसद सोनिया गांधी रायबरेली की जनता को अपना परिवार मानती है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में विकास गाथा सांसद के द्वारा ही लिखी गई है। भाजपा कांग्रेस के विकास को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। रायबरेली की जनता भली-भांति जानती है कि उसका हित किसमें है? इस मौके पर भारी संया में ग्रामीण और कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest