40.5 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

Gaganyaan: 3 भारतीय 7 दिनों के लिए जाएंगे अंतरिक्ष, गगनयान प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ मंजूर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सरकार की महात्वाकांक्षी योजना गगनयान प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है.

मिशन स्पेस के तहत भारत ने एक और बड़ा कदम आगे बढ़ा दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सरकार की महात्वाकांक्षी योजना गगनयान प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ की मंजूरी दे दी है. इस स्पेस मिशन के तहत 3 सदस्यों वाले दल को कम से कम 7 दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. माना जा रहा है कि इससे देश के स्पेस मिशन को बड़ा बूस्ट मिलेगा. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी है.

2022 तक अमल में

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर 10 हजार करोड़ की लागत आएगी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में गगनयान परियोजना की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि इस परियोजना को 2022 तक अमल में लाया जाएगा. इस प्रोजेकट में मदद के लिए भारत ने पहले ही रूस और फ्रांस के साथ डील की है.

भारत चौथा देश

अंतरिक्ष पर मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा. पीएमओ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार इसरो ने अगले तीन साल में 50 से अधिक मिशन के लक्ष्य की अपनी रूपरेखा प्रकट की है. सरकार ने अंतरिक्ष गतिविधियों के लिए बजट में बढ़ोत्तरी की है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम में पिछले कुछ साल के दौरान सफल और वाणिज्यिक मिशन की वजह से बढ़ोत्तरी हुई है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest