33.2 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

दलित बालिका से दुराचार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कानमऊ गांव में एक छह वर्षीय दलित बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की छह वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी तभी गांव का ही एक युवक आया और उसे ट्राफी आदि दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां कमरा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसी बीच बालिका को घर के बाहर न देखकर परिजन जानकारी करते हुए आरोपी के घर पहुंचे जहां बदहवास अवस्था में उन्हें बालिका मिली। जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest