41.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

आज भी गांधी परिवार में है जनता का विश्वास : केएल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने जनाधार को मजबूती देने के लिए कस्बे के पूर्व सभासद जैनुलआब्दीन उर्फ लाला मनिहार की सदस्यता ग्रहण करायी। सदस्यता ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा रहे। इस दौरान पूर्व सभासद ने अपने दर्जनों साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि जिले की जनता का सांसद सोनिया गांधी के साथ भावनात्मक लगाव है। जनता का विश्वास आज भी गांधी परिवार के साथ है। जिले मे कराए गये विकास कार्य से जनता भली-भांति परिचित हैं। अच्छे दिन का वादा करने वाली वर्तमान सरकार में नोटबंदी, जीएसटी से जनता दुखी है। पूर्व सभासद जैनुल आब्दीन ने कहा कि  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की स्पष्ट एवं विकासवादी राजनीति करने से प्रभावित है।  इस दौरान जिला अध्यक्ष वीके  शुक्ला, बछरावां प्रभारी राजकुमार दीक्षित, सह प्रभारी गिरिजेश श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, सोशल मीडिया ब्लाक अध्यक्ष प्रिन्सू वैश्य, नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest