34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का भव्य स्वागत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। रविवार को लखनऊ से रायबरेली जाते समय केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का काफिला बछरावां के सिंह द्वार स्थित चुरुवा मंदिर पहुंचा। जहां एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मंदिर पहुंच कर हनुमान जी के दर्शन किए। उसके बाद उनका काफिला कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचा। जहां मौजूद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरे कृष्ण पांडेय की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सुबह नौ बजे से ही कस्बे के मुख्य चौराहे पर खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। जैसे ही सुबह 9:30 बजे स्मृति ईरानी का काफिला चौराहे के निकट पहुंचा। सभी ने उनके वाहन को घेर लिया। चंद मिनट के लिए मंत्री की गाड़ी रुकी और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर आगे बढ़ गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, मंडल अध्यक्ष हरि कृष्ण पांडे, संजीव मिश्रा, भाजपा जिलामंत्री सचिन सोनी, सुरेंद्र चौधरी, मारुति मिश्रा, परवेश वर्मा, शुभम, अरविंद चौधरी, गोपाल अवस्थी, आदि मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest