17.5 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

ट्रक से कुचलकर विक्षिप्त की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। विक्षिप्त युवक की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना थाना क्षेत्र के गुमावां चौकी अन्तर्गत बरियारपुर भुइयारें बाबा मंदिर के पास की है। जानकारी के मुताबिक विक्षिप्त सीताराम (40) पुत्र जीवनलाल निवासी ग्राम कनिकहा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ का रहने वाला था जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जो बुधवार भुइयारें बाबा के दर्शन के लिए आया था। विक्षिप्त होने के कारण जिसने बुधवार को अपने सारे कपड़े उतार कर फेंक दिए थे और नग्न अवस्था में घूम रहा था। जिसको ग्रामीणों द्वारा किसी तरह कपड़े पहनाए गए। बताते हैं कि विक्षिप्त सीताराम बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही इधर उधर भाग रहा था जो सायंकाल करीब तीन बजे भागते समय महाराजगंज-हैदरगढ़ सम्पर्क पर जा रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे गुमावां चौकी इंचार्ज त्रियुगी नारायण मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे नवागंतुक क्षेत्राधिकारी ओपी शाही ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक की भाभी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। विदित हो कि लोगों की मान्यता है कि भुइयारें बाबा के मंदिर में जो भी विक्षिप्त बृहस्पतिवार आता है वह ठीक हो जाता है यही कारण है कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को भुइयारें बाबा के आश्रम में श्रद्धालुओं का तांता लगता है। बृहस्पतिवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest