14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

ट्रक ने तोड़ी चुरूआ हनुमान मंदिर की बाउंड्री

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयाग राजमार्ग पर जनपद की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध चुरुआ हनुमान मंदिर पर लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित हो मंदिर की बाउंड्री में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी बाउंड्री धराशाई हो गई और इनके दूर तक बिखर गई। घटना की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग व मंदिर पर उपस्थित भक्त मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मंदिर के मुख्य पुजारी अनूप कुमार अवस्थी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर द्वारा तोड़ी गई बाउंड्री को बनवाए जाने का वादा किया गया है। इसलिए किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है। मौके पर पहुंचे दरोगा शिवनंदन मिश्रा ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest