38.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

पुलिस ने दबोच लिया बैट्री चोर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस को तडक़े चार बजे एक बड़ी कामयाबी मिली जबकि कस्बे के मोहल्ले वार्ड नंबर दो शांति नगर में विक्रम टेंपो की बैटरी खोल कर ले जा रहे। एक चोर को कस्बेवासियों के सहयोग से पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस को उसके कब्जे से चार मोबाइल व एक बाइक चांदी के जेवरात सहित बड़ी तादात में चोरी का सामान मिला है। पुलिस ने अभियुक्त को पकडक़र आपराधिक मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। विवरण के मुताबिक थाना हरचंदपुर क्षेत्र के गांव मझिगंवा का रहने वाला पंकज सिंह पुत्र राजेंद्र विक्रम सिंह आज तडक़े चार बजे शांतीनगर मोहल्ले में सभासद विजय  के घर के बगल में खड़े मोहल्ले के मोहम्मद फैयाज के विक्रम टेम्पो से बैटरी खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। तभी  छोटा भाई सेबू ने उसे चोरी करते देख लिया। वह चिल्लाया तो सभासद विजय धोनी समेत अन्य मोहल्ले वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर तलाशी ली। उसके कब्जे से चार मोबाइल जिसमें दो मोबाइल कस्बे के पूर्व सभासद वेद प्रकाश साहू व जिला पंचायत कर्मी रामलखन का फोन चोरी किया था। बरामद हुए इसके अलावां दो जोड़ी चांदी के पायल, 12 बिछिया चांदी की, एक कटर एक टार्च, रिंच एक के अलावा एक बाइक स्प्लेंडर यूपी-33 जी-1450 बरामद हुई है। पुलिस का कहना कि अभियुक्त शातिर चोर हैं। घूम घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।  पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest