25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

मतदाता सूची का अवलोकन गंभीरता से करें: आशीष

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर कांग्रेस महासचिव आशीष द्विवेदी द्वारा वार्ड नं.17, 19, 28, 29 और 32 में वार्ड अध्यक्षों की अध्यक्षता में कमेटी एवं बूथ प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शहर कांग्रेस सचिव प्रमोद पांडेय की सहभागिता महत्वपूर्ण रही। कांग्रेस महासचिव आशीष द्विवेदी ने पदाधिकारियों व बूथ प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए वार्डों में जनसम्पर्क करते रहने की बात की। उन्होंने कहा कि 2019 के मद्देनर एक-एक बूथ की मतदाता सूची का अवलोकन गंभीरता से किया जाए। साथ ही कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक मतदाताओं को शक्ति के माध्यम से कांग्रेस से जोडना है। उन्होंने साथियों को आश्वस्त किया की मतदाताओं को शक्ति से जोडने के क्रम में होने वाली असुविधा के निस्तारण के लिए प्रभारी-सहप्रभारी तत्परता के साथ आपके लिए उपलब्ध हैं। सहप्रभारी प्रमोद पांडेय ने पदाधिकारियों को शक्ति से आम जनमानस को जोडने का तरीका बताया। सभी वार्ड अध्यक्षों को सफल बैठक कराने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष नवीन पांडेय, मो. आरिफ, जीतेन्द्र तिवारी, श्रीराम मिश्रा, विवेक विक्रम सिंह के साथ जीतेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मो. सलमान, बृज किशोर तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, तरुण कुमार, मानव नंदवानी, मो. इरफान, गया प्रसाद, आशीष सिंह, मो. इमरान, मनीष नंदवानी, शहबान, कमलेश गुप्ता, मुन्ना, अरुण कुमार, राजकुमार सोनी, पवन कुमार, शीतला प्रसाद मिश्रा, मो. असलम, शिवम वर्मा, नौशाद मो. अनीस, शमशेर अली आदि उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest