20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

विराट कोहली ने एक क्रिकेट फैन से कहा, भारतीय बल्लेबाज पसंद नहीं तो देश छोड़कर चले जाएं

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

विराट कोहली ने एक मैसेज में कहा कि आप मुझे पसंद मत करिए. कोई बात नहीं. मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहना चाहिए और दूसरों की तरह सोचना चाहिए.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोहली एक क्रिकेट फैन को भारत छोड़ने की सलाह दे रहे हैं. एक वीडियो में कोहली मोबाइल पर मैसेज पढ़ते दिख रहे हैं. जिसमें एक ने लिखा, ”वह एक ओवरेटेड बल्लेबाज हैं. उनकी बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं लगता है. मुझे इन भारतीयों की तुलना में अंग्रेज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खेलते देखना अच्छा लगता है.”

इसी बात पर कोहली ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए. उन्होंने कहा, ”जाओ कहीं और रहो. आप हमारे देश में क्यों रहते हैं और दूसरे देशों से प्यार करते हैं?” वह आगे कहते हैं, ”आप मुझे पसंद मत करिए. कोई बात नहीं. मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहना चाहिए और दूसरों की तरह सोचना चाहिए. आप अपनी प्राथमिकताओं को तय करें.”

आपको बता दें कि कोहली इन दिनों आराम फरमा रहे हैं. उनकी जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. कल कोहली ने दिवाली के मौके पर अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तस्वी साझा किये. यह खूबसूरत तस्वीर खूब पसंद किये जा रहे हैं.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest