36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

एसपी ने थाने में किया अतिथि कक्ष का लोकार्पण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली परिसर में नवनिर्मित अतिथि कक्ष का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार से निराकरण करना हमारा कर्तव्य है। समाज को अराजकतत्वों से भी मुक्त कर भयमुक्त समाज की स्थापना करना ही कानून का लक्ष्य है। उन्होंने मातहतों को थाने पर आने वाले फरियादियों से मधुर व्यवहार करने की नसीहत दी। लोकार्पण के बाद कोतवाली परिसर में आगंतुकों के स्वागत के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह, कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा, मनोज कुमार यादव के अलावां क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest