37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

किसान जागरूकता कृषि निवेश मेले का आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। ब्लाक परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनांतर्गत ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामनरेश रावत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजित किसान मेला में क्षेत्रीय किसानों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामनरेश रावत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही भारत कृषि प्रधान देश रहा है। वर्तमान समय में किसानों को आधुनिक खेती करने की आवश्यकता है। जिसके लिए भाजपा सरकार ब्लाक स्तर पर कृषि वैज्ञानिकों की मौजूदगी में किसानों को जागरूक करने व उपज को बढ़ावा देने वाली उन्नतशील बीजों की जानकारी साझा करने को जगह-जगह कृषि निवेश मेले को आयोजित कर रही। मुख्य अतिथि ने कहा की भाजपा की अटल सरकार ने गोदामों में सड़ रहे अनाजों को जनता तक पहुंचाने के लिए अंत्योदय योजना की शुरुआत की। वहीं पूर्व में मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार में कृषि मंत्री रहते हुए राजनाथ सिंह ने देश में किसानों की दुर्दशा को देख सर्वप्रथम कृषि उपज का न्यूनतम मूल्य निर्धारित कर किसानों को राहत देने का कार्य किया तथा कृषि फसल बीमा की पहल की। वर्तमान योगी सरकार में किसानों का कर्जा माफी, बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि, आपदा सहित जहरीले जन्तु से मौत पर मदद राशि देकर सुशासन स्थापित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा की आवारा पशुओं के लिए योगी सरकार ने 100 करोड़ का फंड रिलीज कर कान्हा पशुशाला खोलना प्रस्तावित किया है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह, विद्यासागर अवस्थी, मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह, शरद सिंह, भूपेश मिश्रा, अनुज मौर्या, सर्वेश अवस्थी, उपकृषि निदेशक महेंद्र सिंह, उप संभागीय कृषि प्रभार अधिकारी अभयराज गुप्ता, एमएस अजेन्द्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक आरके कनौजिया, रवींद्र पटेल, कृपाशंकर, शिवाकांत, केके मौर्या, ओम प्रकाश, भूरी सिंह, संजीव मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest