17.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

व्यापारियों को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
  • नवगठित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कमेटी ने ली शपथ
    परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर के साकेत नगर चैराहे पर नवगठित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कमेटी का संपन्न हुआ। व्यापारियों ने एकजुटता व संगठित रहने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने नवगठित टीम का नाम पढ़कर सुनाया व सभी पदाधिकारियों को कराने के साथ ही पूरी टीम को व्यापारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी है और व्यापारियों को अब किसी अधिकारी ने ठगने का काम या उन पर दबाव बनाया तो उसे बख्सा नहीं जायेगा। व्यापारियों को बताया कि यदि कोई अधिकारी दुकान पर छापेमारी करे तो वह पहले पदाधिकारियों को जानकारी दे। नवनियुक्त परशदेपुर के अध्यक्ष बंश बहादुर सिंह ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठित होने पर ही व्यापारी आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने नवगठित पूरी टीम को बधाई दी व हर समय मदद करने आश्वासन दिया। सूंची के अध्यक्ष अशोक चैरसिया ने कहा कि व्यापारी एक दूसरे का ईमानदारी के साथ दें। संचालन हरिश्चंद्र ने किया। नवगठित टीम में श्रीराम कौशल को महामंत्री, शिवबाबू कौशल को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल प्रताप सिंह, संरक्षक के लिए महामाया प्रताप सिंह, रामेश्वर गुप्ता, सूरजलाल चैरसिया, लच्छीराम मोदनवाल, रामू कौशल, राम सुख गुप्ता, पप्पू कौशल तथा मीडिया प्रभारी पद पर संजीव कुमार सिंह, दुर्गा सिंह, सोनू सिंह, संतोष पांडेय व शमसी रिजवी को नियुक्त किया गया। नवयुवक व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर राजकुमार द्विवेदी, महामंत्री पद पर पप्पू चैरसिया, उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, विकास यादव, आशू जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सुनील केशरवानी, शुभम श्रीवास्तव को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, युवा अध्यक्ष जितेंद्र डीह के अध्यक्ष पवन अग्रहरि, सतेन्द्र सिंह, चांद खां, बंशीलाल कौशल आदि मौजूद रहे।
Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest