20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

गांधी परिवार ने किया रायबरेली के साथ छलावा: अजय त्रिपाठी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी को रायबरेली लोकसभा सीट का संयोजक बनाए जाने पर आज बछरावां में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरे कृष्ण पांडेय युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीश चैधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर की अगुवाई में फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को गर्त में पहुंचा दिया था प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। गांधी परिवार ने जनपद के साथ जमकर छलावा किया और विकास से मरहूम कर दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में जनपद की जनता जबरदस्त तरीके से बदलाव करने जा रही है इस बार भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय श्री हासिल करेगा। हमारे कार्यकर्ता अभी से तन, मन से पार्टी की नीतियों से लोगों को परिचित कराने में लग गए हैं। मंडल अध्यक्ष हरे कृष्ण पांडेय ने कहा कि अजय युवा और तेज तर्रार नेता है। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जनपद में नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। इनकी अगुवाई में इस बार भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में भारी बहुमत से विजय श्री हासिल करेगी। व्यापारी नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सागर ने भाजपा नेता अजय त्रिपाठी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ने अजय त्रिपाठी को रायबरेली लोकसभा का संयोजक बनाकर बेहद सराहनीय कार्य किया है। अजय बेहद परिश्रमी और लगन शील व्यक्ति हैं पूरा जनपद में इनकी विशेष ख्याति है। अजय के परिश्रम के बदौलत निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में भारी बहुमत के साथ विजय श्री हासिल कल इतिहास रचेगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर, शगीर कुरेशी, राजकुमार गुप्ता, प्रभास, मयंक, मनोज मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest