13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

संविधान की प्रतियां जलाने पर भड़के जनाधिकार पार्टी कार्यकर्ता

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनपद में तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर रहे लालता प्रसाद मौर्य द्वारा की गई। देश की राजधानी दिल्ली जंतर मंतर प्रांगण में कुछ मनुवादी विचारधारा के लोगों द्वारा सफलतापूर्वक संविधान को जलाए जाने के विरोध में सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी लक्ष्मी नारायण मौर्य ने कहा कि देश की अखंडता व प्रभुता को नष्ट करने वाले को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संविधान की सुरक्षा एवं संविधान के अनुरूप चलना सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है सभा को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद ने कहा कि संविधान का अपमान करने वाले को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है जिन लोगों ने संविधान की प्रतियां जलाकर देश का अपमान किया है, उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. अजय मौर्य ने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय संविधान है जिसमें देश के सभी वर्गों के लोगों को सफलतापूर्वक भाईचारा प्रेम भाव बराबर का अधिकार नहीं था। देश व प्रदेश की सरकारों की गलत नीतियों के कारण आम जनता की समस्याएं कम होना तो दूर की बात बल्कि और विकराल होती जा रही है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों के कारण किसान मजदूर मध्यवर्गीय व्यापारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो रही है, कमजोर वर्ग दलित पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं पर अन्याय एवं दुराचार पड़ गया है, पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है लेकिन प्रदेश एवं देश की सरकारें समस्याओं को दरकिनार करते हुए आने वाले चुनाव में जीत की गणित बैठाने में लगी हैं। जिस तरह झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया जा रहा है जनमानस के साथ धोखा हुआ है। इसका जवाब आने वाले समय में सरकार को सबक सीखाने के लिए जनता तैयार बैठी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रज बिहारी कुशवाहा द्वारा किया गया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest