37.1 C
Raebareli
Sunday, May 31, 2026

अदिति सिंह ने नहर सफाई के लिए दिए 25 हजार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कनौनी न्याय पंचायत में जगतपुर रजबहा से निकली नहरों में सिल्ट जमा होने के कारण खेतों तक पानी न पहुँचना ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बनता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की सदर विधायक अदिति सिंह को अवगत कराया गया कि सफाई न होने के कारण फसलों पर संकट हैं। अदिति सिंह ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए 25000 की आर्थिक मदद नहर सफाई के लिए जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव के माध्यम से भिजवाई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले परौरा में 50 हजार व भदोखर न्याय पंचायत को नहर सफाई के नाम रुपये 17 हजार की आर्थिक मदद सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा की जा चुकी है। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जहां कहीं पानी की समस्या हो रही है, ग्रामीणजन उनसे मिले। यदि सरकारी साधनों से समस्याओं का निरकारण नहीं होता है तो हम अपने स्वंय के श्रोतों से उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगी। सुश्री सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता ही हमारा परिवार है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest