28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 200 मरीज सुरक्षित निकाले गए

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई है। यह आग अस्पताल के फार्मेसी स्टोर में लगी है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग को बुझाने के लिए लगातार काम चल रहा है. अभी तक करीब 200 से अधिक मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है. बता दें कि जिस फार्मेसी स्टोर में आग लगी है, उसके ठीक सामने ही अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड है. वार्ड में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest