13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

साड़ी के सहारे घर में दाखिल हुए बदमाशों ने खेला खूनी खेल!

More articles

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के हिलहा गांव में बीती रात करीब एक बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश साड़ी के सहारे आंगन में कूदकर घर में दाखिल हुए और धारदार हथियार से पवन कुमार वाजपेई (50) पुत्र जगन्नाथ पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी पत्नी का गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।हमले में पवन कुमार वाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों व हमलावरों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest