38 C
Raebareli
Friday, March 13, 2026

ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

More articles


रायबरेली। भारत विकास परिषद और वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहर के सुपर मार्केट में नि:शुल्क वस्त्र वितरण कैंप का आयोजन किया गया। ठंड से बचाव के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में एक हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता अनुसार वस्त्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद के संस्थापक सदस्य डॉ. हरिश्चंद्र गुप्ता और डॉ. टीएन पुरी की स्मृति को समर्पित था। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरविद श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने किया। अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि निर्धनों की आत्मा में ईश्वर का वास होता है, उनकी सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। वहीं अध्यक्ष अरविद श्रीवास्तव ने बताया कि भारत विकास परिषद निरंतर सेवा और संस्कार आधारित कार्यक्रमों के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ब्रज लाल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई द्बारा किया गया। पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, कमलेश चंद्र श्रीवास्तव, वीके अग्निहोत्री, शाखा सेवा संयोजक राजा राम मौर्य, सचिव अजय त्रिवेदी, शशि अग्निहोत्री, अजय मिश्रा तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से अरविद श्रीवास्तव, राधेश्याम शुक्ला, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. एससी द्बिवेदी, राम कुमार तिवारी, युगल किशोर तिवारी सहित कई पदाधिकारियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। दोनों संस्थाओं ने सेवा भावना के साथ समाज के वंचित वर्ग तक सहायतापूर्ण हाथ बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest