रायबरेली। राष्ट्र पिता महात्मा गांघी जी की 150 वीं जन्म शताब्दी वर्ष पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर सत्य और अहिंसा, भाईचारे के संदेश को लेकर वार्ड नं. सात में सांध्य फेरी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईदुल हसन के नेतृृत्व में महात्मा गांधी की प्रिय राम धुन के साथ निकाली गयी। सईदुल हसन ने उक्त अवसर पर उपस्थित जन समुदाय का आवाहन करते हुये कहा कि देश में जिस तरह विघटनकारी शक्तिया देश को तोडने का षडयंत्र कर रही हैं। नफरत की भावना पैदा कर रही है, आज पुनः देश के काग्रेसजनों को और नागरिकों को एकजुट होकर राहुल गांधी के नेतृृत्व में लडे जा रहे संर्घष में साथ देना होगा और हम शपथ लेते है कि ऐसी शक्तियों को उनके मकसद में कामयाब नही होने देंगे। उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्य कुमार बाजपेई ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्डों में इस प्रकार के जन जागरण, सांध्य फेरी के आयोजन दो अक्टूबर तक आयोजित होंगे और इसी दिन शहर मुख्यालय पर कार्यक्रम होगा। इस सांध्य फेरी मे महामंत्री योगेन्द्र शुक्ला, हिमांशु सिंह, सत्येन्द्र श्रीवास्तव सोनू खान, वार्ड अध्यक्ष पवन त्रिवेदी सहित सैकडो क्षेत्रीय लोग व महिलायें उपस्थित रहीं।














