35.2 C
Raebareli
Sunday, March 15, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि देने वालों का हुआ सम्मान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में केरल राज्य में आयी बाढ से प्रभावित व्यक्तियों को राहत धनराशि दिये जाने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की। जिलाधिकारी ने व्यापारी वर्ग अधिकारीगण व कर्मचारियों की सरहाना करते हुए कहा कि प्रदेश में कुल आयी हुई धनराशि में सबसे अधिक जनपद रायबरेली का योगदान रहा है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने कहा कि टीम भावना बनाकर कोई कार्य किया जाये तो वह असम्भव नही होता है। यह आप सभी का सहयोग के कारण ही प्रदेश में सहायता राशि में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर व्यापारी वर्ग, अधिकारीगण ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। डीएम ने अन्त में आये हुए व्यापारी वर्ग आधिकारियो व कर्मचारियों को प्रशस्त्रि पत्र दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओं डाॅ. डीके सिंह, कोषाधिकारी जितेन्द्र सिंह सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण एवं व्यापारीगण उपस्थित रहें।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest