12 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

भाजपा ने हमेशा बूथ स्तरों पर कार्य कर दिया है सम्मानः अतुल सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हरचंदपुर विधानसभा के कोरिहर व बछरावां विधानसभा के भवानीगढ़ में सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय संयोजक अतुल सिंह ने ली। जिसमें श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए सदस्य बनना अनिवार्य है। इसी के साथ पुराने सदस्यों का सत्यापन भी करना है। अतुल सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा बूथों पर कार्य करती है। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को सदस्यता में लगना है। सभी को भाजपा से जोड़ने का अच्छा अवसर है, जिससे अपनी पार्टी और मजबूत होगी। श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता के लिये टोल फ्री नम्बर 18002661001 पर मिस्ड काॅल देकर सदस्य बनने हैं। मण्डल संयोजकांे को प्रतिदिन बूथ अध्यक्ष और सेक्टर संयोजकों से सदस्यता का ब्यौरा लेना है। बैठक की अध्यक्षता जिला सदस्यता प्रमुख डीएन पाठक ने की। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह, विधान सभा संयोजक कृष्ण जीवन तिवारी, नागेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष देवी सहाय त्रिवेदी, राकेश तिवारी, प्रेम पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, मनोज सरोज, नरेंद्र चैधरी, सोनू पाल, अर्जुन सिंह, राकेश शुक्ला, रामनरेश यादव, सूरज चैधरी, अनिल यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest