सलोन,रायबरेली –सलोन कोतवाली क्षेत्र के मटका निवासी वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के मटका निवासी अमरनाथ पुत्र रामकुमार उम्र लगभग 26 वर्ष ने शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे का दरवाजा बंद कर गमछे का फंदा बनाकर धन्नी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली।मृतक एक पैर से दिव्यांग था। कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि घटना की तहरीर मृतक युवक के पिता ने दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट














