कजरी तीज पर गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पलटीं
लालगंजः रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए आपको बतासेते चलें की कजरी तीज के त्यौहार पर बाराबंकी से श्रद्धालु गंगा घाट स्नान करने आए थे। स्नान करके लौटते समय लालगंज बछरावां मुख्य मार्ग बहादुरगंज के निकट ट्रैक्टर का धूरा टूट जाने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घटना की सूचना पर मौके एसडीएम विजय कुमार वा क्षेत्राधिकारी डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी पहुंचे सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज इलाज के लिए पहुंचाया गया बताया जा रहा कि ट्रैक्टर की गति तेज होने से अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्राली पलट गई गेगासो गंगा घाट स्नान करके वापस लौटते समय हुआ हादसा। बाराबंकी जिले के अब्दुल्ला नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं, सभी श्रद्धालु।
संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट














