17.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

चोरी बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। मोबाइल चोर की तलाश में जुटी शहर कोतवाली पुलिस को एक सफलता और हाथ लग गई। सर्विलांस व स्वाट टीम प्रभारी राकेश सिंह और सिविल लाइन चैकी इंचार्ज नारायण कुमार कुशवाहा ने चोरी की मोटर साइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 12 बोर का देषी तमंचा भी बरामद किया गया है। इस खुलासे की जानकारी देते हुए सीओ सिटी शेषमणि उपाध्याय ने किरण हाल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शहर कोतवाली में मोबाइल चोरी का एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसकी तलाश सर्विलांस के जरिए की जा रही थी। रोहित बाजपेई उर्फ राहु पुत्र अशोक कुमार निवासी उदय राज सिंह का पुरवा थाना जगतपुर तथा राहुल कुमार उर्फ सोनू मिश्रा पुत्र स्वर्गीय अंबिका प्रसाद निवासी झझरा थाना मिल एरिया को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को अभियुक्तों के पास से एक 12 बोर का तमंचा भी मिला है। सीओ सिटी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि रोहित बाजपेई ने पूछतांछ में बताया कि उन्होंने वह मोबाइल सोनू मिश्रा के साथ एक घर से चुराया था।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest