20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने की वार्ड कमेटियों की बैठक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वार्ड कमेटियों की बैठक प्रारम्भ की। गुरूवार वार्ड सं. 21, 33, 23, 34, 15, की वार्ड कमेटियों की बैठक तिलक भवन में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए सईदुल हसन ने वार्ड अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने वार्डों में जो आपने नई कमेटियों का गठन किया है। इनको और बूथ प्रतिनिधियों को लेकर जनसम्पर्क के माध्यम से वार्डों की समस्याओं का गहन अध्ययन करें यदि वार्डों में कोई प्रशासनिक अनदेखी से पीड़ित हैं, तो उसकी जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी को दें ताकि उस पीड़ित की समस्या का निराकरण करने का प्रयास हो सके। यह हमारी सांसद श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोक सभा प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी व केएल शर्मा का स्पष्ट निर्देश है कि जनहित के कार्यों को वार्ड कमेटियां समय-समय पर अपने वार्डों में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। मीटिंग में वार्ड प्रभारी व महामंत्री अनिमेष श्रीवास्तव, सह प्रभारी रेहान खान, संगठन प्रभारी सूर्य कुमार बाजपेयी, पंकज सोनकर, वार्ड अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, गजनफर हुसैन, योगेन्दर शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, मोहम्मद इरफान, बशीर अहमद पोलू, शादाब खान सहित वार्ड पदाधिकारी और बूथ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest