25.6 C
Raebareli
Friday, May 1, 2026

बग्गा का पलटवार: अवतार सिंह छाबड़ा स्कूल के अध्यक्ष पद से निष्कासित

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सिक्ख संगत द्वारा लगाये गए आरोपों के बाद बसंत सिंह बग्गा फिर एक्षन में आ गए हैं। सिक्ख संगत की दीप पैलेस में हुई बैठक के जवाब में बग्गा ने न केवल बैठक की बल्कि गुरूनानक जूनियर हाईस्कूल के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह छाबड़ा को समाज विरोधी करार देते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया। बग्गा के इस फैसले के बाद सिक्ख समाज एक बार फिर हैरत में हैं। श्री गुरू सिंह सभा गुरूनानक नगर की एक अति आवश्यक बैठक अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने यह निर्णय लिया है। बैठक में सर्वसम्मति से कई और निर्णय भी लिये गये। गुरूद्वारा साहब गुरूनानक नगर में जो नवीनीकरण का कार्य चल रहा है वह चलता रहेगा और गुरूद्वारा साहब को भव्य रूप में आधुनिक साज-सज्जायुक्त एयर कंडीशनयुक्त तैयार कराया जायेगा। श्री गुरूद्वारा साहब के लंगर हाल के सम्बन्ध में विचार करते हुए उपस्थित पदाधिकारी एवं संगत ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि लंगर हाल का नाम समाज के धार्मिक पांचवें गुरू श्री गुरू रामदास जी लंगर हाल रखा जाए। श्री गुरू सिंह सभा द्वारा संचालित गुरूनानक जूनियर हाईस्कूल के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह छाबड़ा को समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया और सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू गांधी को गुरूनानक जूनियर हाईस्कूल का अध्यक्ष उपस्थित पदाधिकारी एवं संगत की सहमति से मनोनीत किया गया। इसी क्रम में श्री गुरू सिंह सभा गुरूनानक नगर रायबरेली में सुरेन्द्र सिंह बग्गा, हरजीत सिंह मोंगा, रघुवीर सिंह बग्गा, गुरूदीप सिंह मोंगा को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा यह भी कहा कि जो भी पदाधिकारी समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होंगे उन्हें तत्काल प्रभाव से श्री गुरू सिंह सभा से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक गुरू बक्श सिंह बग्गा, गुरू वचन सिंह सलूजा, सुरेन्द्र सिंह मोंगा, हरजीत सिंह सेठ, नरेन्द्र सिंह सलूजा, सुरेन्द्र सिंह चन्नी, बलजीत सिंह मखीजा, सतबीर सिंह मल्होत्रा, इन्द्रजीत सिंह सलूजा, देवेन्द्र सिंह खनूजा, कल्याण सिंह गांधी, कमलजीत सिंह बग्गा, नरेन्द्र सिंह गांधी, जसपाल सिंह होरा, रघुवीर सिंह बग्गा, गुरूदीप सिंह मोंगा, दलजीत सिंह अरोड़ा, सतनाम सिंह मोंगा, मंजीत सिंह गांधी, निर्मल सिंह खनूजा, निरंजन सिंह गांधी, लक्खू खनूजा आदि उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest