23.2 C
Raebareli
Wednesday, March 18, 2026

लंदन में बोले राहुल: 2014 में हम अहंकार के कारण हारे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लंदन (एजेन्सी)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक कार्यक्रम में 2019 के चुनाव को भाजपा-आरएसएस बनाम पूरे विपक्ष की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि अगला आम चुनाव बेहद सीधा है। एक तरफ भाजपा-आरएसएस है, दूसरी तरफ विपक्ष की सभी पार्टियां हैं। इसका कारण यह है कि पहली बार भारतीय संस्थानों पर हमला किया गया है। कांग्रेस की प्राथमिकता भाजपा को हराना और संस्थानों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकना है। 2014 में हमारे चुनाव हारने की एक वजह यह रही कि 10 साल सत्ता में रहने के बाद हम थोड़ा अहंकार में आ गए थे। हमने इससे सबक सीखा। लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राफेल डील, भ्रष्टाचार, महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हम भारतीय संविधान पर हो रहे हमलों को रोक रहे हैं। मैं और पूरा विपक्ष इस बात पर सहमत है कि हमारी पहली प्राथमिकता जहर को फैलाने से रोकना है। हिंसा से पीड़ित होने के नाते मैं किसी पर भी, किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करता हूं। मैं इस बारे में बेहद स्पष्ट हूं। इससे पहले उन्होंने कहा था अन्य पार्टियों ने भारत की संस्थाओं पर कब्जा करने के लिए कभी हमला नहीं किया। संघ की सोच अरब देशों के कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड जैसी है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest