15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

कभी नहीं मर सकते अटल-नीरज जैसे लोग : दिनेश शर्मा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कालेज के सभागर में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई और गीत ऋषि पद्मश्री गोपालदास नीरज की याद में श्रद्धांजलि एवं काव्य संध्या को बतौर अतिथि संबोधित करते हुये यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अटल जी आज के भीष्म पितामह थे। उन्होने कहा कि जिस तरह से महाभारत में भीष्म पितामह ने हस्तिनापुर में एक सुयोग्य राजा को सिंहासन पर बैठाने के बाद ही इच्छा मृत्यु प्राप्त की। ठीक उसी तरह अटल जी ने भी देश के सिंहासन पर नरेंद्र मोदी जैसे सुयोग्य व्यक्ति को बैठाने के बाद ही इच्छा मृत्यु ली। उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक व्यक्ति नहीं महान अनुकरणीय व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि अटल जी को गीतकार नीरज को बहुत स्नेह करते हैं। उन्होंने नीरज को सुनने के लिये एकल काव्यपाठ कराया था। अटल एक महामानव थे। अटल और नीरज कभी मर नहीं सकते। ये आज भी जी रहे हैं, लोगों के दिलों, विचारों में, अपनी कविताओं में और अपने सद्कर्मों में।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest