26.2 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

‘नई रोशनी’ से महिलाओं में आ रही जागरूकता

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रायोजित  कार्यक्रम ‘नई रोशनी’ के तहत छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एकता भवन, गुलाब रोड में शुरू किया गया। साथ-साथ संस्था द्वारा 25 अल्पसंख्यक महिलाओं के पहले समूह की कार्यशाला हुई। नई रोशनी कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं महिलाओं के अधिकार सम्बन्धी जानकारी प्रदान की जा रही है। इस मौके पर मुख्य अतिथि वैभव कुमार, समाज सेविका राजेश्वरी सिंह, अनुभव, आरजू, सदबखान, नसीम बानो आदि मौजूद रही। इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest