26.8 C
Raebareli
Friday, May 1, 2026

कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की असली ताकत : मनोज पांडेय

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय ने जगतपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि उन्हें गर्व है कि ऊंचाहार विधान सभा क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों के बाद भी कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष मेहनत एवं जनता से संवाद रखकर विजय दिलाने का काम किया है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि उन्हें गर्व उनके पास परिवार रूपी कार्यकर्ताओं की फौज है। श्री पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने पांच साल सरकार में मंत्री रहते हुये आम जनता गांव गरीब एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। इन पांच वर्षों में भी जनता को न्याय दिलाने व कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेगें। उनहोंने बूथ लेबल के 300 कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह, ब्लाक प्रभारी आलेहसन, कार्यक्रम संयोजक देशराज यादव, सुरेन्द्र पासी, राम विशुन यादव प्रधान, प्रधान जुगुन यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष रामलखन यादव, मुन्ना मिश्रा, आदित्य चौहान आदि मौजूद रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest